SOF NSO Result 2025-26: नेशनल साइंस ओलंपियाड लेवल 1 रिजल्ट sofworld.org पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 13, 2026 | 01:43 PM IST | 2 mins read
एसओएफ एनएसओ लेवल 1 परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने वाले छात्र एनएसओ लेवल 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
नई दिल्ली: साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) लेवल 1 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए कक्षा 1 से 12 तक के छात्र आधिकारिक वेबसाइट sofworld.org पर जाकर एसओएफ एनएसओ रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
नेशनल साइंस ओलंपियाड लेवल 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र का पूरा नाम, देश, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसओएफ एनएसओ 2025 लेवल 1 परीक्षा 13 नवंबर, 27 नवंबर और 11 दिसंबर, 2025 को देशभर के स्कूलों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
एनएसओ लेवल 1 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र एनएसओ लेवल 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। नेशनल साइंस ओलंपियाड लेवल 2 परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र के छात्रों के लिए लेवल 2 की परीक्षा राज्य में विशिष्ट व्यवस्थाओं के कारण परीक्षा 15 फरवरी, 2026 को निर्धारित की गई है।
एसओएफ एनएसओ लेवल 2 परीक्षा में केवल कक्षा 3 से 12 तक के छात्र ही भाग लेने के पात्र हैं। कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए लेवल 2 की परीक्षा नहीं होती है। लेवल 1 की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों में से कक्षावार शीर्ष 5% छात्रों को लेवल 2 की परीक्षा के लिए चुना जाता है।
राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड (एसओएफ एनएसओ) एसओएफ द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित एक वार्षिक शैक्षणिक प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य साइंटिफिक रीजनिंग एंड लॉजिकल एबिलिटी में उनके ज्ञान और कौशल का मूल्यांकन करना है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए sofworld.org/nso पर विजिट करें।
National Science Olympiad 2025 Results: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र एनएसओ लेवल 1 रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं:
- एनएसओ रिजल्ट पोर्टल results.sofworld.org पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एसएफओ एनएसओ रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम