SNAP Registration 2025: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | November 20, 2025 | 09:43 AM IST | 2 mins read
स्नैप स्कोर का उपयोग 17 सिम्बायोसिस संस्थानों में एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी (SIU) की ओर से 20 नवंबर को सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.snaptest.org के माध्यम से स्नैप 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों (एससी/ एसटी के लिए 45%) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) से समकक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने वाले विदेशी डिग्री धारक स्नैप 2025 के लिए पात्र हैं।
स्नैप 2025 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में कैंडिडेट को 2,250 रुपये और प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त 1,000 रुपये का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। स्नैप 2025 परीक्षा देश के 79 शहरों में 6, 14 और 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। एसआईयू तीन बार स्नैप परीक्षा आयोजित करता है।
Also read IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने मैनेजमेंट में पीएचडी कार्यक्रम शुरू किया, 16 फरवरी लास्ट डेट
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल तीन सेक्शन शामिल होंगे। जनरल इंग्लिश से 15 प्रश्न, एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीजनिंग से 25 प्रश्न और क्वांटिटेटिव, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड डाटा सफिशिएंसी से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्नैप एडमिट कार्ड snaptest.org पर जारी किया जाएगा। स्नैप परीक्षा 1 के लिए प्रवेश पत्र 28 नवंबर से, SNAP परीक्षा 2 के लिए 8 दिसंबर से और SNAP परीक्षा 3 के लिए 15 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। प्रवेश पत्र और मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
SNAP 2025 Registration Last Date: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘अप्लाई नाउ’ टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- स्नैप 2025 फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा