Smart India Hackathon 2024: पीएम मोदी ने युवा इनोवेटर्स से की बात, कहा- हैकाथॉन से निकला कई समस्याओं का समाधान
Santosh Kumar | December 11, 2024 | 10:21 PM IST | 2 mins read
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में आयोजित हैकाथॉन के अनेक समाधान आज देश के लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (11 दिसंबर) स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्करणों में विकसित तकनीकी समाधान देश भर के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम ने नवाचारों के सकारात्मक प्रभाव की सराहना की और वास्तविक जीवन की चुनौतियों को हल करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने युवा इनोवेटर्स से कहा कि जिस तरह से वे भारत की समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं, वह सराहनीय है। इससे उनका यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि भारत 'विकसित भारत' बनने की दिशा में सही रास्ते पर है।
प्रधानमंत्री ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024 में युवा इनोवेटर्स को साइबर अपराध की चुनौतियों और हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में ड्रोन के बढ़ते उपयोग से निपटने के लिए गंभीरता से काम करने के लिए बधाई दी।
Smart India Hackathon 2024: 7 वर्षों में हैकथॉन से अनेक समाधान
उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में हुए हैकाथॉन के अनेक समाधान आज देश के लोगों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं और इन हैकाथॉन ने अनेक बड़ी समस्याओं का समाधान प्रदान किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की अग्रणी डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और देश बड़े पैमाने पर डिजिटल रूप से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा, ''इससे साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ रहा है।''
1300 से अधिक छात्र टीमों ने लिया हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल दूरदराज के इलाकों में दवाइयां और जरूरी सामान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन दुश्मन इनका इस्तेमाल हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के लिए कर रहा है।
इनोवेटर्स की टीम की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि वे इस चुनौती से निपटने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी का लक्ष्य एक ही है - भारत दुनिया का सबसे इनोवेटर, प्रगतिशील और समृद्ध देश बने।
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से कहा कि 'विकसित भारत' के निर्माण की जिम्मेदारी उन पर है और सरकार सभी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 के ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक छात्र टीमों ने भाग लिया।
अगली खबर
]UPSC NDA, CDS Notification 2025: यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 1 अधिसूचना जारी; आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया, शुल्क
जो उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (1) 2025, साथ ही संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1) 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच