Santosh Kumar | June 30, 2025 | 06:46 PM IST | 1 min read
एनआईओएस कक्षा 10वीं 2025 की परीक्षा में 56,350 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.72% दर्ज किया गया।

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें कुल पास प्रतिशत 62.72% रहा। NIOS 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर उपलब्ध हैं। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे नियत तिथि तक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस ने परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के श्रेणीवार आंकड़े भी जारी किए हैं।
NIOS 10th 2026 (April Exams): Hall Ticket Download Link | Date Sheet Link
Latest: NIOS 10th Sample Papers
Don't Miss: Best Courses after 10th | Competitive Exams after 10th
एनआईओएस कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 1,06,082 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1,02,495 ने कम से कम पांच विषयों में प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। इनमें से 89,847 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
एनआईओएस परीक्षा में 56,350 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.72% दर्ज किया गया। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के प्रमाण पत्र और माइग्रेशन-ट्रांसफर प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों को भेजे जा रहे हैं।
छात्र इन्हें अपने क्षेत्रीय केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। यदि इसमें कोई गलती है तो छात्र 30 दिनों के भीतर एनआईओएस को इसकी जानकारी दे सकते हैं। वहीं, उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन की डेट भी जारी की गई है।
छात्र परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस कक्षा 10 की परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई, 2025 तक आयोजित की गई।
Also readNIOS 10th Result 2025 (Out) Live: एनआईओएस 10वीं रिजल्ट जारी; स्कोरकार्ड लिंक @results.nios.ac.in
छात्र नीचे दी गई तालिका में एनआईओएस कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के श्रेणीवार आंकड़े देख सकते हैं-
श्रेणी | पंजीकृत शिक्षार्थी | उपस्थित | प्रमाणित | उत्तीर्ण % |
|---|---|---|---|---|
पुरुष | 64,073 | 53,707 | 33,465 | 62.31% |
महिला | 41,953 | 36,094 | 22,855 | 63.32% |
ट्रांसजेंडर | 56 | 46 | 30 | 65.22% |
कुल | 1,06,082 | 89,847 | 56,350 | 62.72% |