SLAT Admit Card 2026: स्लैट टेस्ट 1 एडमिट कार्ड slat-test.org पर जारी, परीक्षा तिथि और डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | December 11, 2025 | 02:30 PM IST | 1 min read
सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SUI) ने 11 दिसंबर को सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (SLAT) 2026 के पहले चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट slat-test.org पर जाकर सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
स्लैट टेस्ट 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्लैट एडमिट कार्ड 2026 में कैंडिडेट का नाम, माता-पिता का नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र और पता, परीक्षा तिथि, समय और अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जांच सकते हैं।
सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 का पहला चरण 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगा। वहीं, स्लैट टेस्ट 2 का आयोजन 28 दिसंबर को किया जाएगा और स्लैट टेस्ट 2 एडमिट कार्ड 18 दिसंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
स्लैट एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट की है। पेपर में कुल 5 सेक्शन लॉजिकल रीजनिंग, लीगल रीजनिंग, एनालिटिकल रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और जनरल सेक्शन से 12-12 और कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।
सिम्बायोसिस लॉ प्रवेश परीक्षा भारत के चार प्रमुख लॉ स्कूलों एसएलएस पुणे, एसएलएस हैदराबाद, एसएलएस नोएडा और एसएलएस नागपुर में बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) सहित अन्य लॉ प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कराई जाती है। अधिक जानकारी के लिए स्लैट की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SLAT Test 1 Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार स्लैट टेस्ट 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.slat-test.org पर जाएं।
- स्लैट टेस्ट 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एसएलएटी टेस्ट 1 एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल