SITEEE, SET 2026 Admit Card: एसआईटीईईई और एसईटी एडमिट कार्ड फेज 2 के लिए जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 30, 2026 | 01:59 PM IST | 2 mins read
एसआईटीईईई फेज 2 एडमिट कार्ड 2026 और एसईटी फेज 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सिंबायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड) यूनिवर्सिटी (SIU) ने फेज-2 के लिए सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (SITEEE) 2026 और सिंबायोसिस प्रवेश परीक्षा (SET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट www.set-test.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र जांच सकते हैं।
एसआईटीईईई फेज 2 एडमिट कार्ड 2026 और एसईटी फेज 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, यूनिवर्सिटी ने 24 अप्रैल को फेज 1 के लिए एसईटी/ एसआईटीईईई एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है।
एसईटी और एसआईटीईईई प्रवेश परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण (टेस्ट 1) 2 मई को और दूसरा चरण (टेस्ट 2) 10 मई को निर्धारित है। सिंबायोसिस प्रवेश परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और एसआईटी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एसआईटीईईई एडमिट कार्ड 2026 और एसईटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड (UID) और कॉलेज आईडी आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एसईटी पेपर में 60 अंकों के लिए कुल 60 प्रश्न होंगे तथा एसआईटीईईई पेपर में 120 अंकों के लिए 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। एक से अधिक परीक्षा में शामिल होने पर अंतिम प्रतिशत की गणना के लिए उच्च स्कोर को लिया जाएगा।
SET SITEEE 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र एसईटी एसआईटीईईई हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट set-test.org पर जाएं।
- ‘SET 2/ SITEEE 2 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एसआईटीईईई, एसईटी एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]NEET UG 2026 Exam: एनटीए ने 3 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा में बायोमेट्रिक छूट को लेकर एडवाइजरी जारी की
नीट यूजी 2026 परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा