SAV Admission 2025: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 एडमिट कार्ड कल bsebsimultala.com पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | October 6, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 2025 प्री-प्रीलिमनरी एंट्रेंस 18 अक्टूबर को और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड कल यानी 7 अक्टूबर को जारी करेगा। पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट bsebsimultala.com और savsecondary.biharboardonline.com पर जाकर सिमुलतला आवासीय विद्यालय एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्री-प्रीलिमनरी एंट्रेंस एग्जाम 18 अक्टूबर को एक ही शिफ्ट में दोपहर 1 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए बीएसईबी एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता का नाम और पिता का नाम जैसे विवरण शामिल होंगे।
Also read BSEB 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड हाई स्कूल वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि 9 अक्टूबर तक बढ़ी
इसके अलावा, सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 की मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक कराई जाएगी। सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2024 ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
Bihar Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट savsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 6 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल