SGPGI Nursing Officer Exam City 2026: एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, परीक्षा 19 जून से
Abhay Pratap Singh | June 7, 2026 | 04:49 PM IST | 2 mins read
एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ ने आज नर्सिंग ऑफिसर एवं नॉन टीचिंग भर्ती 2025-26 की लिखित परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर सिटी इंटिमेशन 2026 में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, आवेदित पद, परीक्षा शहर/ जिला का नाम, परीक्षा तिथि और महत्वपूर्ण दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एसजीपीजीआईएमएस भर्ती परीक्षा 19 जून से 23 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। पेपर में नर्सिंग, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणतीय योग्यता और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटे जाएंगे।
सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं। एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के माध्यम से कुल 1200 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एसजीपीजीआईएमएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SGPGI Nursing Officer City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक sgpgims.eapplynow.com/AdvtI08/Pages/Index.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘व्यू एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, पद का नाम सिलेक्ट करें और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट करें, सिटी स्लिप जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल