Trusted Source Image

JEE Advanced AAT Result 2026: जेईई एडवांस्ड एएटी रिजल्ट jeeadv.ac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | June 7, 2026 | 03:40 PM IST | 1 min read

एएटी 2026 रिजल्ट जांचने के लिए जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एएटी का आयोजन 4 जून को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एएटी का आयोजन 4 जून को किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आज आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड एएटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एएटी 2026 रिजल्ट जांचने के लिए जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एएटी का आयोजन 4 जून को किया गया था। जेईई एडवांस्ड एएटी 2026 में सफल उम्मीदवार अब जोसा काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं।

जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण और चयन प्रक्रिया आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर शुरू है। जोसा 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, पसंदीदा संस्थानों व पाठ्यक्रमों का चयन करना, लॉक करना, सीट आवंटन, दस्तावेज अपलोड और स्वीकृत शुल्क का भुगतान चरण शामिल हैं।

Also readJoSAA 2026 Counselling: आईआईटी, एनआईटी में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन josaa.nic.in पर शुरू

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम अब जोसा (JoSAA) पोर्टल पर उपलब्ध हैं।” एएटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईटी रुड़की, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी (BHU) वाराणसी के बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं।

सीटों का आवंटन उम्मीदवार की जेईई एडवांस्ड रैंक, श्रेणी और काउंसलिंग के दौरान उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा। जोसा 2026 के माध्यम से भाग लेने वाले संस्थानों में 62,000 से अधिक सीटें उपलब्ध होने की उम्मीद है।

JEE Advanced AAT Result 2026 Link: डाउनलोड प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एएटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एएटी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • एएटी रिजल्ट 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications