SCI JCA Recruitment 2026: एससीआई जूनियर कोर्ट असिस्टेंट नोटिफिकेशन 250 पदों के लिए जारी, आज से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | October 7, 2026 | 07:48 AM IST | 2 mins read
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद पर चयनित कैंडिडेट को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये और साथ में लागू भत्ता दिया जाएगा।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (Group-B Non-Gazetted post) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर 7 अक्टूबर से एससीआई जेसीए एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये और एससी/ एसटी/ ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर/ पूर्व-सैनिक/ दिव्यांग व्यक्तियों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती के माध्यम से 250 पद (संभावित) भरे जाएंगे।
SCI Junior Court Assistant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण
- आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- इसके अलावा, कंप्यूटर की जानकारी और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स एंड सर्वेंट्स (कंडीशन्स ऑफ़ सर्विस एंड कंडक्ट) रूल्स, 1961’ के नियम 4A के अनुसार मिलेगा।
एससीआई जेसीए भर्ती 2026 के लिए 1 सितंबर, 2026 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल अधिकतम उम्र सीमा 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट (MCQ), टाइपिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा (वर्णनात्मक) और इंटरव्यू चरण शामिल है।
ऑब्जेक्टिव परीक्षा 20 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद पर चयनित कैंडिडेट को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये और साथ में लागू भत्ता दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सुप्रीम कोर्ट जेसीए नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
SCI Junior Court Assistant Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों की मदद से 7 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से एससीआई जेसीए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- अब, जूनियर कोर्ट असिस्टेंट लिंक पर क्लिक करें।
- ओपन पीडीएफ में दी गई लिंक की मदद से पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच