Scholarship for Refugee Children: हिंदू शरणार्थी परिवारों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप, राजस्थान सरकार की पहल
Santosh Kumar | June 1, 2024 | 12:18 PM IST | 1 min read
शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर CIMS पोर्टल पर दर्ज संकल्प पत्र के बिंदु क्रमांक 13 के अनुसार पढ़ाई कर रहे हिंदू शरणार्थियों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने के बारे में जानकारी मांगी है।
नई दिल्ली: राजस्थान में शिक्षा विभाग अब पड़ोसी देशों से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। हिंदू शरणार्थी परिवारों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा है। उन्होंने इस संबंध में राज्य के जिला कलेक्टरों से जानकारी मांगी है। भजनलाल सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर CIMS पोर्टल पर दर्ज संकल्प पत्र के बिंदु क्रमांक 13 के अनुसार पढ़ाई कर रहे हिंदू शरणार्थियों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने के बारे में जानकारी मांगी है।
शिक्षा निदेशक ने पत्र में जिला कलेक्टरों से अनुरोध किया है कि वे अपने जिलों में निवासरत ऐसे परिवारों की सूची निम्न प्रारूप में उपलब्ध कराएं जो भारत सरकार से शरण प्रमाण पत्र प्राप्त हिन्दू शरणार्थी परिवार हैं तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों में निवास करते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को भी जिला कलेक्टर से समन्वय स्थापित कर यह जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
Also read जियोजित फाइनेंशियल प्रोफेशनल कोर्स के लिए छात्रों को देगा 25,000 रुपये की छात्रवृत्ति
गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणापत्र में घोषणा की थी कि वह हिंदू शरणार्थी बच्चों को छात्रवृत्ति देगी। सरकार बनने के बाद इस पर काम भी शुरू हो गया है, लेकिन शिक्षा विभाग के पास अभी पूरी जानकारी नहीं है।
इसलिए संबंधित जिलों के कलेक्टरों से यह जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही हिंदू शरणार्थी परिवारों के पढ़ने वाले बच्चों के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी।
अगली खबर
]Rajasthan JET 2024 Exam Guidelines: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल; जानें एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान जेईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार