Delhi DELED 2024 Exam Schedule: दिल्ली डीएलएड परीक्षा शेड्यूल scertdelhi.admissions.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 17, 2024 | 03:57 PM IST | 1 min read
दिल्ली डीएलएड 2024 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में 150 अंकों के कुल 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी।
नई दिल्ली : राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), दिल्ली ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन परीक्षा (दिल्ली डीएलएड) 2024 परीक्षा की तिथि की घोषित कर दी है। दिल्ली डीईएलईडी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 26 मई 2024 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scertdelhi.admissions.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। दिल्ली डीएलएड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
Delhi DElEd 2024 Exam Schedule: परीक्षा तिथि
एससीईआरटी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली डीएलएड सीबीटी परीक्षा 30 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Delhi DElEd 2024 Exam Schedule Date: परीक्षा पैटर्न
दिल्ली डीएलएड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में 150 अंकों के कुल 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी और इसकी अवधि 2 घंटे होगी। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना होगा।
डी.एल.एड में प्रवेश के लिए पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक/योग्यता के आधार पर होगा। केवल वे उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और प्रवेश परीक्षा (सीबीटी) में अच्छी रैंक होगी, उन्हें प्रवेश के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]UP Police Constable Exam 2024: यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि का नोटिस निकला फर्जी; बोर्ड का स्पष्टीकरण
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जिसमें परीक्षा की तारीख 29 और 30 जून होने का दावा किया जा रहा है। यूपीपीआरपीबी स्पष्ट करता है कि यह जानकारी फर्जी है और बोर्ड द्वारा ऐसी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल