SBI PO Mains 2023 Result Out: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2023 जारी, यहां से करें चेक
Abhay Pratap Singh | January 11, 2024 | 01:03 PM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ भर्ती फेज 3 के लिए सफल उम्मीदवार अपना रिजल्ट दिए गए लिंक से चेक कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक पीओ 2023 मुख्य परीक्षा का आयोजन 5 और 16 दिसंबर 2023 को किया गया।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है। एसबीआई पीओ रिजल्ट में भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण, साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। एसबीआई पीओ मेन एग्जाम का आयोजन 5 व 16 दिसंबर 2023 को किया गया था।
सफल उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट और आगे की प्रक्रिया की जानकारी रजिस्ट्रेशन के समय दिए गए फोन नंबर/ईमेलपर अलग से दी जाएगी। एसबीआई साइकोमेट्रिक टेस्ट 16 जनवरी से तथा ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू 21 जनवरी से आयोजित किए जाने हैं।
एसबीआई पीओ मेन एग्जाम रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें
एसबीआई मेन एग्जाम रिजल्ट को नीचे बताई गई प्रक्रिया से बेहद आसानी से चेक किया जा सकता है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- Latest announcement सेक्शन में SBI PO Main Exam result 2024 सर्च करें।
- सबसे नीचे दिए गए विकल्प MAIN EXAM RESULT पर क्लिक करें।
- SBI PO Main Exam result 2024 pdf स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- Ctrl+F से साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर सर्च करें।
- यदि आपका अनुक्रमांक सूची हैं तो आप सफल रहे।
एसबीआई पीओ भर्ती 2023 में कुल 2000 वैकेंसी पर भर्ती की जा रही है। सामान्य वर्ग के लिए 810, एससी कैटेगरी के लिए 300, एसटी के लिए 150, ओबीसी के लिए 540 व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 200 पदों पर उम्मीदवारों को लिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी