SBI PO Recruitment 2025: एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक; डायरेक्ट लिंक, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | July 11, 2025 | 02:09 PM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया में तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक परीक्षण/ समूह अभ्यास/ व्यक्तिगत साक्षात्कार को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा 14 जुलाई को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती 2025 के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अंतिम तिथि तक या उससे पहले एसबीआई पीओ 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष हो अर्थात कैंडिडेट का जन्म 1.04.2004 के बाद और 02.04.1995 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
एसबीआई पीओ 2025 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या स्नातक के अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर में अध्ययनरत उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि योग्यता रखने वाले कैंडिडेट भी एसबीआई पीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 541 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। जिसमें एससी के 80 पद, एसटी के 73 पद, ओबीसी के 135 पद, ईडब्ल्यूएस के 50 पद और अनारिक्षित श्रेणी के 2023 पद शामिल हैं।
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू है। एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया में तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक परीक्षण/ समूह अभ्यास/ व्यक्तिगत साक्षात्कार को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई करियर की वेबसाइट पर जाएं।
SBI PO Registration Date 2025: कैसे आवेदन करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई पीओ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं:
- एसबीआई करियर्स पोर्टल sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट ऑफ प्रोबेशनरी ऑफिसर’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, अप्लाई ऑनलाइन पर विजिट करें, पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार