SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.co.in पर जल्द; कटऑफ अंक और आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 4, 2025 | 10:27 AM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ 2025 प्रीलिम्स एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से जल्द ही एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम (SBI PO Prelims Exam Result) 2025 जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई पीओ रिजल्ट 2025 प्रीलिम्स डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड की आवश्यकता होगी। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 के साथ ही एसबीआई प्रारंभिक परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी जारी करेगा। प्रारंभिक परीक्षा 8, 16 और 24 मार्च को आयोजित की गई थी।
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स 2025 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित होने के बाद SBI PO मेन्स एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा की तिथि की घोषणा परीक्षा प्राधिकरण द्वारा उचित समय पर एसबीआई की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Also read SBI Clerk Mains Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 सामान्यीकरण प्रक्रिया के बाद तैयार किया जाता है, जिससे परीक्षा स्लॉट में अलग-अलग कठिनाई स्तरों के आधार पर उम्मीदवारों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा सके। उम्मीदवारों के मूल्यांकन में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एसबीआई equi-percentile मैथड का उपयोग करता है।
जानकारी के मुताबिक, एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट की घोषणा अप्रैल महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में की जा सकती है। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार एसबीआई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SBI PO Prelims Exam Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
- एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा