SBI PO Mains Result 2026: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी, इंटरव्यू, साइकोमेट्रिक टेस्ट डेट जानें
Saurabh Pandey | October 15, 2026 | 05:54 PM IST | 2 mins read
एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब इसे चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में दिए गए हैं, वे फेज 3 के साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।
नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा (पीओ मेंस) का रिजल्ट जारी कर दिया है। पीओ मेंस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस रिजल्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली सूची शामिल है, जिन्हें फेज 3 साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक पीडीएफ को देखकर अपने चयन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर एसबीआई पीओ मेन्स के परिणाम की पीडीएफ में हैं, उन्हें फेज 3 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस चरण में एक साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्ससाइज और इंटरव्यू शामिल है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की जानकारी एसएमएस और ईमेल के माध्यम से अलग से दी जाएगी।
SBI PO Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एसबीआई करियर की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट रिजल्ट्स सेक्शन खोलें।
- 'प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती -मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित' नोटिफिकेशन पर जाएं।
- पीडीएफ खोलने के लिए मेंस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट सूची में अपना रोल नंबर चेक करें कि है या नहीं।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।
SBI PO Mains Result 2026: रिजल्ट पीडीएफ विवरण
- परीक्षा का नाम
- चरण: मेन्स परीक्षा
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर
- फेज 3 के लिए शॉर्टलिस्ट होने की स्थिति
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
SBI PO Mains Result 2026: साइकोमेट्रिक टेस्ट डेट
एसबीआई द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, साइकोमेट्रिक टेस्ट 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, जबकि ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू 18 नवंबर 2026 से शुरू होंगे। परीक्षा की सही तारीख और समय के साथ कॉल लेटर जल्द ही जारी किए जाएंगे।
SBI PO Mains Result 2026: दस्तावेजों की सूची
- एसबीआई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट कॉल लेटर
- मान्य फोटो पहचान प्रमाण
- जन्म तिथि का प्रमाण (यदि आवश्यक हो)
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र और मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी के समर्थन में संबंधित दस्तावेज
- कोई अन्य दस्तावेज जिसका उल्लेख कॉल लेटर में किया गया हो
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार