SBI PO Mains Result 2025: एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट sbi.bank.in पर घोषित, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी
Santosh Kumar | November 6, 2025 | 04:45 PM IST | 1 min read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसबीआई कुल 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर के रिक्त पदों को भरेगा, इनमें से 500 रेगुलर और 41 बैकलॉग वैकेंसी हैं।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई पीओ मेंस 2025 परीक्षा 13 सितंबर 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2025, प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 रिक्त पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण था।
SBI PO Mains Result 2025: साइकोमेट्रिक टेस्ट की डेट जल्द
एसबीआई पीओ प्री परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई, जिसका परिणाम 1 सितंबर को घोषित किया गया। एसबीआई पीओ भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है।
मेंस उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अंतिम चरण में उपस्थित होने के पात्र होंगे। एसबीआई पीओ अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। साइकोमेट्रिक टेस्ट की डेट जल्द जारी जाएगी।
SBI PO Mains Result 2025: एसबीआई पीओ रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- पोर्टल पर ‘करियर्स’ सेक्शन में ‘रिक्रूटमेंट रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट 2025 लिंक को ओपन करें।
- एसबीआई पीओ मेंस रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।
साइकोमेट्रिक टेस्ट में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का कॉल लेटर आधिकारिक पोर्टल पर जल्द जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एसबीआई करियर पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी