SBI Clerk PET Admit Card 2026: एसबीआई क्लर्क प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग एडमिट कार्ड sbi.bank.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 16, 2026 | 09:34 AM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (पीईटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती 2026 के लिए कुल 9,124 पदों की घोषणा की है।
नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई उन आरक्षित-श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) का इंतजाम करता है, जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म में पीईटी का विकल्प चुना था। यह ट्रेनिंग आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन मटीरियल के रूप में दी जाती है। प्रीलिम्स से पहले ऑनलाइन टेस्ट के फॉर्मेट को समझने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि पीईटी से मेरिट लिस्ट तय नहीं होती है। ट्रेनिंग के बाद, एसबीआई प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रीलिम्स एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है, जिसमें 60 मिनट में 100 अंकों के लिए 100 सवाल होते हैं, और हर सेक्शन के लिए अलग समय सीमा होती है। इसके बाद सिलेक्शन प्रोसेस में प्रीलिम्स, मेन्स, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल होते हैं।
SBI Clerk PET Admit Crad 2026: जरूरी दस्तावेज
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड - डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट।
- वैलिड फोटो आईडी प्रूफ - सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्रों में से किसी एक का ओरिजिनल और फोटोकॉपी (जैसे- आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, PAN कार्ड)।
- फोटोग्राफ - पासपोर्ट साइज की फोटो
SBI Clerk PET Admit Crad 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- एसबीआई करिअर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- 'Current Openings'सेक्शन खोलें।
- जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती/पीईटी लिंक पर जाएं।
- अब पीईटी एडमिट कार्ड का लिंक खोलें और लॉगिन विवरण भरकर सबमिट करें।
- अब अपना पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- अंत मे इसका प्रिंटआउट लेकर इसे सेव कर लें।
SBI Clerk Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया के चरण
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा
- मुख्य लिखित परीक्षा
- स्थानीय भाषा की परीक्षा
- मेडिकल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
अगली खबर
]UKSSSC Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन 22 सितंबर से
उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यूकेएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल