SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी
Santosh Kumar | November 18, 2026 | 08:41 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके अपना एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं; इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शनल और कुल अंक, तथा उनकी योग्यता स्थिति शामिल होगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पद के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। एसबीआई जेए भर्ती परीक्षा 26 और 27 सितंबर को आयोजित की गई। परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके अपना एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं; इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शनल और कुल अंक, तथा उनकी योग्यता स्थिति शामिल होगी।
SBI Clerk Prelims Result 2026: मुख्य परीक्षा 26 नवंबर को
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे, जो 26 नवंबर को निर्धारित है। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की है और इसके अंकों को अंतिम मेरिट सूची के लिए नहीं गिना जाता है।
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा शामिल है। बैकलॉग रिक्तियों के लिए एक अलग परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम पहले ही अक्टूबर में ही जारी कर दिए गए हैं।
SBI Clerk Prelims Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक खोलें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- यहां जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
- एसबीआई क्लर्क रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें।
यह भर्ती प्रक्रिया 7,680 पदों के लिए है। जेए का वेतनमान 24,050 रुपये से 64,480 रुपये के बीच है। शुरुआती मूल वेतन 26,730 रुपये है, जिसमें 24,050 रुपये का मूल वेतन और स्नातकों के लिए मिलने वाले दो एडवांस इंक्रीमेंट शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी