SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.co.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 4, 2025 | 10:06 PM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 4 नवंबर को एसबीआई क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड में उम्मीदवार सेक्शन-वाइज अंक, समग्र स्कोर, कैटेगरी, कटऑफ अंक और योग्यता स्थिति जांच सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण घोषित उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 की तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसबीआई जूनियर एसोसिएट के 6,589 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति मिलती है, तो अभ्यर्थियों को तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
SBI Clerk 2025 Prelims Result: डाउनलोड प्रक्रिया
- आधिकारिक एसबीआई वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर्स’ टैब पर विजिट करें।
- ‘जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) प्रारंभिक परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Panjab University: पंजाब विश्वविद्यालय को खत्म करने की कोशिश कर रहे भाजपा और आरएसएस - पूर्व सीएम चन्नी
चन्नी 28 अक्टूबर की अधिसूचना के जरिये पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट और सिंडिकेट के पुनर्गठन को लेकर केंद्र सरकार के हालिया कदम के खिलाफ जारी पीयू के छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम