SBI Clerk Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.bank.in पर जल्द, परीक्षा 20 सितंबर से
Abhay Pratap Singh | September 12, 2025 | 07:16 AM IST | 2 mins read
एसबाई क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) प्रारंभिक परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 कॉल लेटर एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर/ पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।
एसबीआई क्लर्क 2025 प्रीलिम्स परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल तीन सेक्शन मात्रात्मक योग्यता, तर्क क्षमता और अंग्रेजी भाषा से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 1/4 नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।
जूनियर एसोसिएट भर्ती चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट के कुल 6,589 पद भरे जाएंगे, जिनमें 5,180 नियमित पदों के लिए आरक्षित हैं और 1,409 बैकलॉग रिक्तियां हैं।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के माध्यम से जूनियर एसोसिएट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 24,050 रुपए से 64,480 रुपए तक प्रति माह वेतन मिलेगा। नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई करियर्स पोर्टल पर जाएं।
SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 Download: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध करियर्स सेक्शन पर जाएं।
- फिर, रिक्रूटमेंट टैब के अंतर्गत ‘करंट ओपनिंग’ पर विजिट करें।
- एसबीआई क्लर्क (जेए) एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल