SBI Clerk Mains Result 2024: एसबीआई क्लर्क मेन रिजल्ट sbi.co.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | June 27, 2024 | 05:40 PM IST | 2 mins read
एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम 25 फरवरी और 4 मार्च 2024 को सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में 200 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज यानी 27 जून को जूनियर एसोसिएट मुख्य भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई इस भर्ती के माध्यम से 8,283 जूनियर एसोसिएट के पद भरेगा।
एसबीआई क्लर्क मेन रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि एसबीआई क्लर्क मेन्स 2024 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में घोषित किया गया है। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट में प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची शामिल है। एसबीआई जूनियर एसोसिएट मेन एग्जाम 2024 में करीब 80 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम 25 फरवरी और 4 मार्च 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चुनी गई स्थानीय भाषा में दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
Also read SBI PO Final Result 2023: एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट sbi.co.in पर जारी, डाउनलोड स्कोर कार्ड
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2024 प्रारंभिक परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी को आयोजित की गई थी। एसबीआई क्लर्क प्री एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही क्लर्क मुख्य भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SBI Clerk Mains Result 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क मेन रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- करियर्स पेज पर विजिट करें और Join SBI टैब पर क्लिक करें।
- 'एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2024 में दो या उससे अधिक समान अंक पाने वाले उम्मीदवारों में से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कम गलत उत्तर वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं, बराबर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में अधिक उम्र के कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार