SBI PO Final Result 2023: एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट sbi.co.in पर जारी, डाउनलोड स्कोर कार्ड

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए जनवरी 2024 में इंटव्यू का आयोजन किया गया था। एसबीआई पीओ मेन एग्जाम 5 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी।

एसबीआई पीओ भर्ती अभियान के तहत कुल 2000 रिक्त पद भरेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)एसबीआई पीओ भर्ती अभियान के तहत कुल 2000 रिक्त पद भरेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | March 19, 2024 | 04:34 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज यानी 19 मार्च 2024 को एसबीआई पीओ अंतिम परिणाम 2023 जारी कर दिया है। समूह अभ्यास और साक्षात्कार में शामिल हुए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर अंतिम परिणाम देख सकते हैं।

एसबीआई पीओ भर्ती अभियान के तहत ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का आयोजन जनवरी माह में किया गया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं। एसबीआई मेन एग्जाम का आयोजन 5 दिसंबर 2023 को किया गया था।

Background wave

साइकोमेट्रिक परीक्षा 16 जनवरी से आयोजित की गई गई थी। वहीं, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू (एलएचओ केंद्र) का आयोजन 21 जनवरी से देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए थे। एसबीआई मुख्य परीक्षा परिणाम 11 जनवरी 2024 को घोषित किया गया था।

Also readSBI Clerk Mains Result 2024: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट-कटऑफ अपडेट, जानें कब तक होगा जारी

इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती करेगा। एसबीआई पीओ भर्ती 2023 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया का आयोजन 7 सितंबर से 27 सितंबर 2023 तक किया गया था। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

SBI PO Final Result 2023: स्कोर कार्ड डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एसबीआई पीओ एग्जाम फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • करियर लिंक पर क्लिक करें और फिर करंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में ‘एसबीआई पीओ 2023 अंतिम परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल खुलेगी, उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें।
  • परिणाम जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications