SBI Clerk Mains schedule 2025: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा कार्यक्रम sbi.co.in पर जारी, प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द
Abhay Pratap Singh | March 27, 2025 | 02:16 PM IST | 1 min read
एसबीआई की ओर से जल्द ही sbi.co.in/web/careers पर एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2024 के लिए प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2024-25/24 के तहत जूनियर एसोसिएट (JA) (ग्राहक सहायता और बिक्री) मुख्य परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसबीआई क्लर्क 2024 मुख्य परीक्षा 10 और 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 में सफल होने वाले उम्मीदवार ही एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम 2024 में शामिल होने के पात्र होंगे। एसबीआई क्लर्क 2024 प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा जल्द ही एसबीआई की वेबसाइट पर की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, “मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां 10.04.2025 और 12.04.2025 हैं। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे।”
एसबीआई की घोषणा के बाद एसबीआई जेए प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 में सफल उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर एसबीआई क्लर्क मेन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। एसबीआई क्लर्क 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एसोसिएट के कुल 13,735 पदों को भरा जाएगा।
एसबीआई मार्किंग स्कीम के अनुसार, एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों में से एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट को बैंक की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SBI Clerk Prelims Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें।
- करियर सेक्शन पर जाएं और प्रारंभिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एसबीआई प्रारंभिक परिणाम 2024 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UP Police Radio Operator Result 2022: यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर रिजल्ट जारी; 1374 अभ्यर्थी चयनित, कटऑफ जानें
परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड के uppbpb.gov.in के जरिए अपना यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर रिजल्ट देख सकते हैं। रेडियो कैडर में असिस्टेंट ऑपरेटर के पद पर 1374 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल