UP Police Radio Operator Result 2022: यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर रिजल्ट जारी; 1374 अभ्यर्थी चयनित, कटऑफ जानें

विभाग ने सहायक परिचालक के साथ कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती 2022 का अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया है।

यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

Santosh Kumar | March 27, 2025 | 01:16 PM IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस रेडियो कैडर हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर (मैकेनिक) 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए अपना यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर रिजल्ट देख सकते हैं। रेडियो कैडर में सहायक ऑपरेटर के पद पर 1374 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 274 महिलाएं हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो विभाग ने सहायक परिचालक के साथ कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती 2022 का अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिया है। परिणाम से संबंधित सूचना/अधिसूचना भी प्रकाशित कर दी गई है।

UP Police Radio Operator Result: यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा तिथि

रेडियो विभाग में कार्यशाला स्टाफ के 120 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। इस भर्ती के लिए 73,614 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। यह परीक्षा 29 से 30 जनवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में तीन चरणों में आयोजित की गई।

सहायक परिचालक भर्ती के लिए 3,89,711 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। परीक्षा 1 से 8 फरवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 16 चरणों में आयोजित की गई। सहायक परिचालक पद के लिए भी परीक्षा 16 चरणों में आयोजित की गई ।

अंकों के सामान्यीकरण के पश्चात मेरिट सूची तैयार की गई। कुल 4,216 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया, तत्पश्चात सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 12 मार्च 2025 तक सम्पन्न हुई।

Also readUP Police Constable Final Result 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर घोषित, कटऑफ जानें

UP Police Radio Operator Result 2022: असिस्टेंट ऑपरेटर कटऑफ

चयनित 1,374 अभ्यर्थियों में से EWS के 137 पदों के लिए 163, OBC के 370 पदों के लिए 770, SC के 228 पदों के लिए 336 तथा ST के 27 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। नीचे दी गई तालिका में सहायक संचालक के कटऑफ अंक देखें-

श्रेणी

लम्बवत आरक्षण की कटऑफ

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित की कटऑफ

भूतपूर्व सैनिक की कटऑफ

महिला श्रेणी की कटऑफ

अनारक्षित

376.85724

320.76427

288.5005

347.59700

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

354.58092

327.83502

अन्य पिछड़ा वर्ग

363.28735

305.35229

265.36524

340.78549

अनुसूचित जाति

341.88685

224.07703

325.44845

अनुसूचित जनजाति

320.65237

296.33063

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications