SBI Clerk Admit Card 2024: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जल्द; फरवरी में होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | January 27, 2025 | 07:36 AM IST | 2 mins read
भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई क्लर्क 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13,735 रिक्त पदों को भरेगा।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। एसबीआई की घोषणा के बाद उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई क्लर्क प्री एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। एसबीआई क्लर्क प्री हाल टिकट परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन विवरण जैसे यूजर नेम या रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि (डीओबी) की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एसबीआई एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैध पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।
उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स हाल टिकट में अपना नाम, रोल नंबर, लिंग, श्रेणी, माता-पिता का समय, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा का दिन और समय, परीक्षा दिशानिर्देश और अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर 022-2282 0427, 022-2282 0411 या crpd@sbi.co.in पर संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक फरवरी 2025 में संभावित रूप से एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। बैंक द्वारा अभी तक सटीक परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है। एसबीआई की घोषणा के बाद उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि की जांच कर सकेंगे।
एसबीआई क्लर्क 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13735 पदों को भरा जाएगा। प्रीलिम्स एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SBI Clerk Prelims Exam 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एसबीआई क्लर्क प्री एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार