SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू; लास्ट डेट 7 मई
Santosh Kumar | April 17, 2024 | 10:40 AM IST | 2 mins read
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 28 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
नई दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने कंसल्टेंट, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर जैसे विभिन्न पदों पर रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना दावा प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मई तय की गई है।
सेल ने कंसल्टेंट, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, सर्वेयर और माइनिंग फोरमैन सहित 108 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एग्जीक्यूटिव पदों (ई-1 से ई-4) के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 700 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
वहीं, ग्रेड एस-3 के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि आरक्षित उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे। इसके अलावा ग्रेड एस-1 पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क देना होगा।
SAIL Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सेल भर्ती के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग हैं। इसके तहत कार्य अनुभव और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 28 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। पद के अनुसार आवेदकों से शैक्षिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, बीई/ बीटेक, एमसीएच/ डीएम/ डीएनबी, एमबीबीएस मांगी गई है।
Also read SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ऑपरेटर कम टेक्नीशियन पदों पर भर्ती शुरू
SAIL Bharti 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से सेल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाएं।
- इसके बाद Careers अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब, Current Job Openings में Apply Link पर क्लिक करें।
- आवेदन से पहले कैंडिडेट पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
- लॉगिन की सहायता से आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]MP Board 10th, 12th Result Live: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट, 12वीं का रिजल्ट mpbse.nic.in पर चेक करें
नतीजे जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। MP 10th, 12th Result 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी