RUHS PGET 2026 Registration: आरयूएचएस पीजी एंट्रेस टेस्ट पंजीकरण ruhsraj.org पर शुरू, पूरा शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | June 4, 2026 | 10:05 AM IST | 2 mins read
आरयूएचएस पीजीईटी 2026 करेक्शन विंडो लिंक 19 जून से 21 जून तक सक्रिय रहेगी, इस दौरान कैंडिडेट अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय (RUHS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (PGET) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाकर आरयूएचएस पीजीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान आरयूएचएस पीजी एंट्रेस टेस्ट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में एससी/ एसटी और अनुसूचित जनजाति क्षेत्र (STA) के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी श्रेणियों (अनारक्षित/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आदि) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीजी कोर्स में जो अभ्यर्थी प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें आरयूएचएस पीजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रोग्राम के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर निर्देश पुस्तिका जांच सकते हैं।
RUHS PGET Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरयूएचएस पीजीईटी 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।
- होमपेज पर, RUHS PGET 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
RUHS PG Entrance Test 2026 Schedule: परीक्षा कार्यक्रम
एमफॉर्म में प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। प्रवेश, RUHS PGET 2026 में स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के माध्यम से दिया जाएगा। आरयूएचएस के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कार्यक्रम नीचे जांच सकते हैं:
| कोर्स का नाम | विवरण | तिथियां |
|---|---|---|
1) नर्सिंग
(i) एम.एससी. (मेड.) एनाटॉमी (ii) एम.एससी. (मेड.) फिजियोलॉजी (iii) एम.एससी. (मेड.) बायोकैमिस्ट्री (iv) एम.एससी. (मेड.) फार्माकोलॉजी (v) एम.एससी. (मेड.) माइक्रोबायोलॉजी
|
वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभ तिथि | 3 जून 2026 |
|
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
|
18 जून 2026, रात 11:50 बजे तक | |
| वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि |
18 जून 2026, रात 11:55 बजे तक
|
|
| उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में दर्ज की गई गलत जानकारी (यदि कोई हो) को संपादित करने का विकल्प। | 19 जून से 21 जून 2026 तक | |
|
सेवारत उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट (सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ) विधिवत भरकर RUHS जयपुर में जमा करने की अंतिम तिथि (केवल उचित माध्यम से)।
|
29 जून 2026 | |
| प्रवेश परीक्षा (ऑफलाइन, OMR आधारित) |
जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में
|
अगली खबर
]BSEB DPEd Dummy Admit Card 2026: बीएसईबी डीपीएड डमी एडमिट कार्ड जारी, 5 जून तक करें सुधार
त्रुटि सुधार के लिए छात्रों के हस्ताक्षर के साथ प्राप्त डमी प्रवेश पत्र को महाविद्यालयी दस्तावेजों से मिलान कर संतुष्ट होने के बाद ही संस्थान के प्राचार्य पोर्टल के माध्यम से आवश्यक संशोधन करेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल