RUHS MO Recruitment 2026: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू
Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 08:40 AM IST | 1 min read
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा मेडिकल ऑफिसर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-2026 (MODRE) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूनिवर्सिटी ने कुल 600 पदों की घोषणा की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2026 है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम 45 साल निर्धारित की है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
RUHS MO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 5000 रुपये (राजस्थान राज्य के एससी, एसटी वर्ग के लिए 2500 रुपये) की नॉन-रिफंडेबल एप्लीकेशन फीस देनी होगी।
RUHS MO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
जिन उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री है, वे आवेदन करने के पात्र हैं और चुने गए उम्मीदवारों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान हर महीने 56,700 रुपये मिलेंगे। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यवहारिक ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। लिखित परीक्षा की तारीख तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
RUHS MO Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
| वर्ग | पदों की संख्या |
| अनारक्षित वर्ग (UR) | 216 |
| आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) | 60 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 126 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 96 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 72 |
| एम.बी.सी. (MBC) | 30 |
अगली खबर
]KVS NVS Tier 2 Results 2026: केवीएस, एनवीएस रिजल्ट पीआरटी व जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पदों के लिए जारी
बोर्ड द्वारा जारी किए गए इस परिणाम में मुख्य रूप से प्राइमरी टीचर (पीआरटी) और जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) के पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल