RUHS MO Recruitment 2024: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय मेडिकल ऑफिसर भर्ती, 1220 पदों पर करें आवेदन
Saurabh Pandey | September 26, 2024 | 09:57 PM IST | 1 min read
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर 1220 रिक्तियां जारी की हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 22 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट, Old.ruhsraj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान एमओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, 2024 तक है।
राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2024 तक खोली जाएगी।
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर 1220 रिक्तियां जारी की हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 22 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
RUHS MO Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
राजस्थान मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 5000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। राजस्थान राज्य के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 2500 रुपये का भुगतान करना होगा।
RUHS MO Recruitment 2024: पात्रता
भारतीय नागरिक या भारत के विदेशी नागरिक जिन्होंने अपनी प्राथमिक चिकित्सा क्वालीफिकेशन भारत के बाहर के मेडिकल कॉलेजों से प्राप्त की है, उन्हें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट रेगुलेशन 2002 के अनुसार विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट) के लिए अर्हता प्राप्त करनी होगी।
Also read इंटर्नशिप से 12% छात्रों को मिला फुल-टाइम जॉब, अधिकांश को मिला वर्क फ्रॉम होम का अवसर: रिपोर्ट
राजस्थान मेडिकल भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। चिकित्सा अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 राजस्थान सरकार में चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी-कम-रैंकिंग परीक्षा है। राजस्थान मेडिकल भर्ती परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक एक अंक का होगा और इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास दो घंटे का समय होगा। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार