सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिंदी, करंट अफेयर्स और दो वैकल्पिक विषयों सहित छह खंडों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Saurabh Pandey | July 16, 2025 | 05:37 PM IST
नई दिल्ली : केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) की तरफ से बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पहला दिन संपन्न हो चुका है। प्राधिकरण छह चरणों में परीक्षा आयोजित कर रहा है। परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 और 3 अगस्त, 2025 को होगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा डे 1 में शामिल उम्मीदवार एग्जाम एनालिसिस पढ़ सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल पेपर विश्लेषण 2025 में ओवरऑल कठिनाई स्तर और गुड अटेम्पट की संख्या जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। उम्मीदवार इस विश्लेषण को पढ़कर परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार का स्पष्ट अंदाजा लगा सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी सेक्शन में कोई भी गद्यांश प्रश्न नहीं था। प्रश्न पर्यायवाची और विलोम शब्दों से पूछे गए थे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगामी पाली में पर्यायवाची और विलोम शब्दों पर अधिक ध्यान दें और गद्यांश-आधारित प्रश्नों पर कम जोर दें।
विषय | कठिनाई स्तर |
---|---|
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं | मध्यम से कठिन |
सामान्य विज्ञान | मध्यम से कठिन |
सामाजिक विज्ञान | मध्यम |
अंग्रेजी | मध्यम |
गणित | मध्यम |
हिन्दी | आसान से मध्यम |
कुल मिलाकर | आसान से मध्यम |
विषय | सफल प्रयास (Good Attempts) |
---|---|
सामान्य ज्ञान | 35 – 40 |
समसामयिक घटनाएं | 2 – 3 |
गणित | 7 – 9 |
विज्ञान | 20 – 25 |
अंग्रेजी | 4 – 6 |
हिन्दी | 3 – 5 |
कुल मिलाकर | 75 – 80 |
यह परीक्षा बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। 16, 20 और 23 जुलाई, 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। यह प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए अलग से जारी किया जाता है।