RUHS CUET Counselling 2025: आरयूएचएस फॉर्मेंसी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट में देरी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | September 12, 2025 | 12:30 PM IST | 2 mins read
आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग-पैरामेडिकल काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर द्वारा अभी तक आरयूएचएस सीयूईटी फॉर्मेंसी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पहले आरयूएचएस बीफार्मा डीफार्मा काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट लेटर 10 सितंबर को जारी किया जाना था।
आरयूएचएस फॉर्मेसी राउंड 1 सीट आवंटन 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीट आवंटित उम्मीदवारों को प्रवेश की पुष्टि के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होता है। आरयूएचएस की ओर से नर्सिंग और पैरामेडिकल राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “बीफार्मा और डीफार्मा पाठ्यक्रमों के लिए जारी आवंटन पत्र अगली सूचना तक स्थगित किए जाते हैं; कॉलेजों में प्रवेश और प्रवेश प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई है। संशोधित आवंटन पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे।” बता दें, ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू की गई थी।
आगे कहा गया कि, “आरयूएचएस सीयूईटी 2025 नर्सिंग और पैरामेडिकल राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को अगली सूचना तक स्थगित रखा गया है।” आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग 2025 से संबंधित नवीनतम के लिए उम्मीदवार समय-समय पर आरयूएचएस सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ruhscuet2025.com पर विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस ने बीफार्मा और डीफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आरयूएचएस सीयूईटी फार्मेसी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट में देरी और नर्सिंग-पैरामेडिकल राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया स्थगित करने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए ruhscuet2025@ruhsraj.org पर मेल कर सकते हैं।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के जारी सूचना में कहा गया कि, “सभी PwD अभ्यर्थी जिन्होंने RUHS CUET 2025 में भाग लिया है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र राजस्थान राज्य सरकार के किसी भी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल से बनवाएं। यह प्रमाण पत्र चॉइस फिलिंग प्रक्रिया के समय अपलोड करने के लिए तैयार रखना आवश्यक है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार