RUHS CUET Counselling 2025: आरयूएचएस सीयूईटी राउंड 2 शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग आज से शुरू, जानें सीट आवंटन डेट
Santosh Kumar | September 26, 2025 | 10:50 AM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार, आरयूएचएस सीयूईटी यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट मैट्रिक्स 25 सितंबर को जारी किया जाना था, लेकिन अभी तक जारी नहीं किया गया है।
नई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस), जयपुर ने सीयूईटी यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग मुख्य रूप से बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल यूजी कोर्स, बीपीटी, बीफार्मा, डीफार्मा जैसे यूजी कोर्सेज के लिए आयोजित की जा रही है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राउंड 2 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2025.com पर लॉगिन करके प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
आवेदक अपनी पसंद के अनुसार पाठ्यक्रम और कॉलेज चुन सकते हैं। किसी भी कॉलेज में सीट पाने की संभावना बढ़ाने के लिए, उम्मीदवार जितने चाहें उतने विकल्प चुन सकते हैं और अंतिम तिथि से पहले उन विकल्पों को लॉक कर सकते हैं।
RUHS CUET Counselling 2025: सीट आवंटन सूची 4 अक्टूबर को
शेड्यूल के अनुसार, सीयूईटी यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट मैट्रिक्स 25 सितंबर को जारी किया जाना था, लेकिन अभी तक जारी नहीं किया गया है। चॉइस फिलिंग 30 सितंबर तक चलेगी। सीट आवंटन सूची 4 अक्टूबर को घोषित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को 5 से 9 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और दोपहर 3 बजे तक फीस जमा करनी होगी। सभी कॉलेज 10 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर प्रवेशित छात्रों की लिस्ट अपलोड करनी होगी।
RUHS CUET Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
आरयूएचएस काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दिए गए बिंदुओं में देखें-
- 10+2 या इसके समकक्ष की मार्कशीट
- फोटो पहचान पत्र की प्रति (ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / वोटर आईडी / सरकारी या पीएसयू कार्ड / स्कूल आईडी कार्ड / 12वीं कक्षा का प्रवेश पत्र / आधार कार्ड)
- राजस्थान राज्य का निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- लेनदेन दस्तावेज़/सीट लॉकिंग का भुगतान प्रमाण
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र / 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार