RUHS CUET 2026: आरयूएचएस सीयूईटी डिप्लोमा, यूजी कोर्सेस के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल तक बढ़ी

Saurabh Pandey | April 22, 2026 | 10:41 AM IST | 1 min read

आरयूएचएस सीयूईटी 2026 के लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई गलत जानकारी (यदि कोई हो) को संपादित करने के लिए 29 अप्रैल से 1 मई तक विकल्प दिया जाएगा।

RUHS CUET 2026 की आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को 21 से बढ़ाकर 28 अप्रैल 2026 (रात 11:55 बजे) तक कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्‍वविद्यालय (आरयूएचएस), जयपुर ने कॉमन अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 2026 के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार डिप्लोमा और अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

आरयूएचएस सीयूईटी 2026 के लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई गलत जानकारी (यदि कोई हो) को संपादित करने के लिए 29 अप्रैल से 1 मई तक विकल्प दिया जाएगा।

RUHS CUET 2026: आवेदन शुल्क

कैटेगरी
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी (UR/OBC/EWS/MBC)
2000 रुपये
एससी, एसटी, एसटीए (राजस्थान के निवासी)
1000 रुपये

RUHS CUET 2026: एडमिट कार्ड डेट

आरयूएचएस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए एडमिट कार्ड 15 मई को जारी होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।

RUHS CUET 2026: परीक्षा तिथि

आरयूएचएस कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (ऑफलाइन मोड/बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित) 21 मई को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित डिप्लोमा एवं स्नातक पाठ्यक्रमों में जो अभ्यार्थी प्रवेश लेना चाहते है, उन्हें राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा RUHS CUET-2026 में शामिल होना अनिवार्य है। आरयूएचएस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट 2 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

Also read NEET UG 2026: एनटीए ने नीट परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर फैल रहे ‘पेपर लीक’ दावों को लेकर जारी की सूचना

RUHS CUET 2026: पाठ्यक्रम का नाम

फैकल्टी
पाठ्यक्रम का नाम
संक्षिप्त नाम
नर्सिंग संकाय (यूजी)
नर्सिंग में विज्ञान स्नातक
B.Sc. Nursing
एलाइड और हेल्थकेयर प्रोफेशन संकाय
फिजियोथेरेपी में स्नातक
B.PT

ऑप्टोमेट्री में स्नातक
B.Optom.

मेडिकल लेबोरेटरी साइंस में स्नातक
B.MLS

रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी में स्नातक
B.RTT

मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी में स्नातक
B.MRIT
फार्मेसी संकाय (यूजी)
फार्मेसी में स्नातक
B.Pharm

फार्मेसी में डिप्लोमा
D.Pharm
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]