RSSB VDO Recruitment 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 25 जुलाई तक बढ़ी
Saurabh Pandey | July 18, 2025 | 04:09 PM IST | 2 mins read
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी बोर्ड, जयपुर की तरफ से पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर भर्ती के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 25 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
RSSB VDO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
राजस्थान वीडीओ भर्ती के तहत कुल 850 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें से 683 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों और 167 अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आवंटित हैं।
RSSB Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी (क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि राजस्थान के गैर-क्रीमी लेयर (ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
RSSB VDO Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या राज्य सरकार की ओर से निर्धारित इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। कंप्यूटर सर्टिफिकेट/ कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा।/ पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ RS CIT कोर्स किया होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान देवनागरी लिपि हिंदी में कार्य करने का ज्ञान भी होना अनिवार्य है।
RSSB VDO Recruitment 2025: परीक्षा तिथि
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए चयन परीक्षा 31 अगस्त, 2025 को ऑफलाइन (ओएमआर-आधारित) आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 200 अंकों के 160 प्रश्न होंगे, जिन्हें तीन घंटे में पूरा करना होगा।
प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, राजस्थान के संदर्भ में कृषि और आर्थिक संसाधन, तथा राजस्थान का इतिहास और संस्कृति जैसे खंड शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार