RSSB Stenographer Final Result 2024: राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 410 अभ्यर्थी चयनित
Saurabh Pandey | August 15, 2026 | 06:56 PM IST | 1 min read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्टेनोग्राफर/निजी सहायक भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 410 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्टेनोग्राफर, निजी सहायक ग्रेड-II संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के बाद कुल 410 सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने 15 मई 2026 को 647 अभ्यर्थियों और 17 जुलाई 2026 को अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के 18 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। इन सभी के दस्तावेज़ों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा पूरी की गई। दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल 410 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।
RSSB Stenographer Result 2024: कुल 410 अभ्यर्थियों का चयन
-
शासन सचिवालय - 174 पद
-
अधीनस्थ विभाग (गैर-अनुसूचित क्षेत्र) - 234 पद
-
अधीनस्थ विभाग (अनुसूचित क्षेत्र) - 2 पद
अंतिम रूप से चुने गए अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति के लिए शासन सचिवालय, जयपुर और प्रशासनिक सुधार विभाग, जयपुर को भेज दी गई है।
RSSB Stenographer Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- स्टेनोग्राफर/पीए ग्रेड 2 2024: Final Recommendation and Cut-Off Marks लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट की फाइनल पीडीएफ फाइल डाउनलोड होकर खुल जाएगी।
- रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके अपना चयन और कट-ऑफ चेक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’