RSSB Mock Test Link: आरएसएसबी स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 मॉक टेस्ट लिंक जारी, 29 जून को री-एग्जाम
Saurabh Pandey | June 20, 2025 | 06:01 PM IST | 1 min read
मॉक टेस्ट शुरू करने के लिए दिए गए यूआरएल को इंटरनेट ब्राउजर में टाइप कर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। दिए गए लिंक को सीधे ही क्लिक करके भी मॉक टेस्ट को प्रारम्भ किया जा सकता है।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के दूसरे फेज टाइपिंग और शॉर्ट हैंड टेस्ट (कम्प्यूटर आधारित) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार https://5626k40j.rtq3.in/ पर अपनी एप्लीकेशन आईडी, जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
मॉक टेस्ट शुरू करने के लिए दिए गए यूआरएल को इंटरनेट ब्राउजर में टाइप कर एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। दिए गए लिंक को सीधे ही क्लिक करके भी मॉक टेस्ट को प्रारम्भ किया जा सकता है।
आरएसएसबी स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 19 और 20 मार्च 2025 को 5 पारियों में किया गया था, लेकिन परीक्षा 10 अप्रैल को निरस्त कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 29 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जो 19 और 20 मार्च को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे।
RSSB Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
आरएसएसबी स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए तिथि एवं लिंक अलग से बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।
RSSB Re Exam 2025: पुनः परीक्षा का शेड्यूल
|
क्र.सं.
|
परीक्षा का नाम
|
पुनः परीक्षा की तारीख
|
शिफ्ट
|
परीक्षा विवरण
|
परीक्षा आयोजन के लिए जिला मुख्यालय
|
|---|---|---|---|---|---|
|
1
|
शीघ्रलिपिक / निजी सहायक ग्रेड-2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 भाग-द्वितीय (फेज-2) (टंकण और आशुलिपि परीक्षा)
|
29जून 2025 (रविवार)
|
1
|
टंकण और आशुलिपि परीक्षा (हिन्दी)
|
जयपुर
|
|
|
|
|
2
|
टंकण और आशुलिपि परीक्षा (अंग्रेजी)
|
जयपुर
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें