RSSB JTA Admit Card 2025: राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 15 मई को होगा जारी; परीक्षा तिथि जाने
Abhay Pratap Singh | May 12, 2025 | 06:47 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी राजस्थान जेटीए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक (JTA) भर्ती 2024 के लिए आयोजित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी गई है। राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट एडमिट कार्ड कैंडिडेट 15 मई से डाउनलोड कर सकेंगे।
आरएसएसबी राजस्थान जेटीए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी प्रोविजनल ई-प्रवेश एसएसओ आईडी तथा recruitment.rajasthan.gov.in और www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान जेटीए हाल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (संविदा) भर्ती 2024 परीक्षा 18 मई, 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए, क्योंकि परीक्षा केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा।
आरएसएसबी जेटीए परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र, फोटो युक्त मूल पहचान पत्र लाना होगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की घड़ी पहनकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर नीले रंक का पारदर्शी बॉल पेन लाने की अनुमति दी गई है।
राजस्थान संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले मेल-फीमेल उम्मीदवारों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा। लेटेस्ट अपडेट व ड्रेस कोड से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RSSB Junior Technical Assistant Admit Card 2025 Notice: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरएसएसबी जेटीए हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें।
- अब, जेएटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरएसएसबी जेटीए हाल टिकट जांचें और डाउनलडो करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार