RSSB Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो री-ओपन, 29 जून तक आवेदन का मौका
Saurabh Pandey | June 25, 2025 | 10:29 AM IST | 1 min read
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी पदों पर भर्ती के लिए 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 30 जून से 6 जुलाई तक आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए ऑफलाइन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आरएसएसबी पटवारी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 7 जुलाई 9 जुलाई 2025 रात्रि 23.59 बजे तक आवेदन पत्र वापस ले सकते हैं। ऐसे आवेदक जो भर्ती परीक्षा की योग्यता नही रखते हैं अथवा परीक्षा में किसी भी कारण से शामिल नहीं होना चाहते हैं, वे दी गई समय अवधि में आवेदन पत्र वापस ले सकते हैं।
RSSB Patwari Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/एसबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
RSSB Patwari Recruitment 2025: परीक्षा तिथि
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
Also read RSSB Patwari 2025 Exam: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को होगी, रिक्तियों में भी इजाफा
RSSB Patwari Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर द्वारा पटवारी भर्ती के विज्ञापित पदों में कुल 1685 पदों की वृद्धि की गई है, जिसके बाद कुल पदों की संख्या 3705 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3183 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 522) हो गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल