RSSB NHM Recruitment 2025: राजस्थान एनएचएम आवेदन पत्र में 16 जुलाई तक सुधार का मौका, जानें संपादन योग्य विवरण
Santosh Kumar | July 7, 2025 | 03:21 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने एनएचएम एवं राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के तहत कुल 13,398 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के विभिन्न संविदा पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार जो अपने ऑनलाइन फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से 7 से 16 जुलाई 2025 को रात 11:59 बजे तक सीमित सुधार कर सकते हैं।
बोर्ड ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के तहत कुल 13,398 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। इन पदों के लिए परीक्षाएं 2 से 13 जून 2025 तक आयोजित की गई।
अब अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने का एक और मौका दिया गया है। वे 7 से 16 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन में श्रेणी, विशेष श्रेणी, उप श्रेणी, वैवाहिक स्थिति जैसी जानकारियों में संशोधन कर सकते हैं।
Also read Rajasthan JET Answer Key 2025: राजस्थान जेईटी आंसर की jetskrau2025.com पर जारी, 16 जुलाई को रिजल्ट
इसके लिए ₹300 का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। ध्यान रहे कि इस अवधि के बाद किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बाकी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सोशल वर्कर, सीनियर काउंसलर, अकाउंट्स असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, ऑडियोलॉजिस्ट, बायो-मेडिकल इंजीनियर समेत कई पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल