RSSB LDC Admit Card 2026: आरएसएसबी एलडीसी एडमिट कार्ड sso.rajasthan.gov.in पर जारी, 5 जुलाई को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | July 1, 2026 | 12:26 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी एलडीसी परीक्षा दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी एलडीसी परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
राजस्थान एलडीसी लिखित परीक्षा 5 जुलाई को ऑफलाइन मोडआयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
इस भर्ती अभियान का मकसद क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों को भरना है। प्रिंटेड एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो आईडी के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
Rajasthan LDC Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज
केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी। आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र मान्य होंगे।
अभ्यर्थी प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए 2.5×2.5 सेमी का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं, जिसे उपस्थिति पत्रक पर चिपकाया जाएगा। फोटो पिछले 1 महीने के भीतर का हो और उसमें किसी भी तरह की एडिटिंग या बदलाव नहीं किया गया हो।
अभ्यर्थी उत्तर पत्रक की कार्बन प्रति परिणाम तक सुरक्षित रखें और बोर्ड द्वारा मांगने पर इसे दिखाना होगा। इसे सुरक्षित न रखने या न देने पर कार्यवाही हो सकती है। गोला भरते समय ध्यान दें कि कार्बन प्रति पर स्पष्ट निशान बनें।
RSSB LDC Dress Code 2026: एलडीसी भर्ती परीक्षा ड्रेस कोड
पुरुष उम्मीदवार शर्ट (आधी या पूरी आस्तीन वाली), कुर्ते, पजामे या ट्राउजर पहन सकते हैं; हालांकि, भारी बटन, ज़िपर या धातु के पुर्जे वाले कपड़े पहनना प्रतिबंधित है। महिला उम्मीदवार कुर्ते, साड़ियां या सलवार सूट पहन सकती हैं।
जूते-चप्पल, सैंडल, जूते या टखने तक लंबे मोज़े पहनने की अनुमति है। सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण और पगड़ी आदि पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी, लेकिन कृपाण छोटे आकार का और ढका हुआ होना चाहिए।
Rajasthan LDC Exam 2026: इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना वर्जित
उम्मीदवारों को कलाई घड़ी, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, मोबाइल फ़ोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, या कोई भी ऐसा उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जांच एजेंसी द्वारा ड्रेस कोड की पूरी जांच करेगी।
स्क्रीनिंग के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाए जाने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ड्रेस कोड को लेकर किसी भी विवाद की स्थिति में, केंद्र अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।
अगली खबर
]IBPS PO, SO Notification 2026: आईबीपीएस पीओ, एसओ भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन आज से शुरू, 21 जुलाई लास्ट डेट
इच्छुक उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। इस भर्ती प्रक्रिया का मकसद अलग-अलग पब्लिक सेक्टर बैंकों में कुल 7,000 से अधिक खाली पदों को भरना है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा