RSSB Lab Assistant 2026: खेल कोटे और दिव्यांग कैंडिडेट के लिए डीवी की अतिरिक्त विचारित सूची जारी, कटऑफ जांचें
Abhay Pratap Singh | November 26, 2026 | 07:37 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी ने 14 अगस्त 2026 को जारी लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए कुल रिक्त पदों के मुकाबले दो गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया था।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्रयोगशाला सहायक एवं जूनियर प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त भर्ती 2026 के तहत खेल कोटे और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) की अतिरिक्त विचारित सूची जारी कर दी है। बोर्ड ने इस सूची में कुल 841 अभ्यर्थियों को शामिल किया है।
आरएसएसबी ने 14 अगस्त 2026 को जारी लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए कुल रिक्त पदों के मुकाबले दो गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया था। लैब असिस्टेंट के पदों के लिए पर्याप्त पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण बोर्ड ने अब डीवी के लिए अतिरिक्त अभ्यर्थियों को सूची जारी की है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “गैर-अनुसूचित एवं अनुसूचित क्षेत्र के प्रयोगशाला बालक/ सेवक, उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी एवं दिव्यांग (LD/CP/ACID/DW) श्रेणी में पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण 14 अगस्त 2026 को विचारित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त LB/LA श्रेणी के 825, SP के 5 एवं LD/CP/ACID/DW श्रेणी के 11 सहित कुल 841 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया है।”
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1179 पदों को भरा जाएगा, जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) के 1011 पद और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के कुल 168 पद शामिल हैं।
RSSB Lab Assistant 2026 Cut off Marks: कटऑफ
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2026 के लिए स्पोर्ट्स और दिव्यांग अभ्यर्थियों की अतिरिक्त विचारित सूची के साथ कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। उम्मीदवार नीचे सारणी में कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
गैर-अनुसूचित क्षेत्र कटऑफ अंक (NTSP CUTOFF MARKS) -
| कैटेगरी | कटऑफ |
|---|---|
|
LB/LA |
सभी |
|
LD/CP/ACID/DW |
सभी |
|
SP |
सभी |
अनुसूचित क्षेत्र कटऑफ अंक (TSP CUTOFF MARKS) -
| कैटेगरी | कटऑफ |
|---|---|
|
LB/LA |
सभी |
नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट V www.rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र