RSSB Forester Exam 2026: आरएसएसबी वनपाल परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | June 23, 2026 | 09:30 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी से लॉग इन करके आसानी से अपनी आरएसएसबी वनपाल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने फॉरेस्टर सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए शहर की जानकारी देने वाली स्लिप जारी कर दी है। आरएसएसबी ने वनपाल परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई है यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देती है। परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने फॉरेस्टर के कुल 259 पदों पर भर्ती के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की है। उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा जिले और शहर की जानकारी 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' में दी गई है। हालाँकि, परीक्षा केंद्र का सटीक पता एडमिट कार्ड में होगा।
RSSB Forester Exam 2026: आरएसएसबी वनपाल एडमिट कार्ड डेट
उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी से लॉग इन करके आसानी से अपनी आरएसएसबी वनपाल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी वनपाल एडमिट कार्ड 24 जून को जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए यात्रा की तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए। आरएसएसबी ने पहले ही 19 जून को एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।
RSSB Forester Exam 2026: राजस्थान वनपाल एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में होगी। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे केवल वेबसाइट से ही जानकारी लें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।
उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। एंट्री गेट आरएसएसबी वनपाल परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटे पहले बंद हो जाएगा और उसके बाद एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम