RSSB Driver Answer Key 2025: आरएसएसबी ड्राइवर उत्तर कुंजी एक-दो दिन में आने की उम्मीद, आलोक राज ने की पुष्टि
Abhay Pratap Singh | December 6, 2025 | 06:49 PM IST | 1 min read
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि, अकाउंट असिस्टेंट का रिजल्ट आने वाले सप्ताह में जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर की ओर से विज्ञापन संख्या 20/ 2024 के अंतर्गत वाहन चालक सीधी भर्ती 2024 के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी एक-दो दिन में जारी की जा सकती है। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज ने ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर इस बात की पुष्टि की है।
आधिकारिक घोषणा के बाद लिखित परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी ड्राइवर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर तथा शुल्क भुगतान के साथ प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दशरथ नाम के यूजर द्वारा पूछे गए सवाल ‘सर वाहन चालक का रिजल्ट का कब तक का प्लान है +/- 10 दिन बताओ’ के जवाब में लिखा, “पहले ड्राइवर एग्जाम प्राथमिक key की बात करो। उत्तर कुंजी एक दो दिन में आ जाएगी।”
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान वाहन चालक परीक्षा 23 नवंबर, 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ई-प्रवेश पत्र 19 नवंबर को जारी किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,759 पदों को भरा जाएगा।
अध्यक्ष ने एक अन्य ‘एक्स’ यूजर रामअवतार वर्मा के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि, अकाउंट असिस्टेंट का रिजल्ट आने वाले सप्ताह में जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक आरएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan Driver Answer Key 2025: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट राजस्थान ड्राइवर उत्तर कुंजी जांच सकेंगे:
- आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उम्मीदवार कॉर्नर के अंतर्गत “उत्तर कुंजी” अनुभाग पर जाएं।
- अब, राजस्थान ड्राइवर परीक्षा की उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी का मिलान करें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार