Santosh Kumar | October 13, 2026 | 04:40 PM IST | 1 min read
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने पहले ही स्पेशल परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए पूरा शेड्यूल बताते हुए नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पश्चिम एशिया के छात्रों के लिए 12वीं कक्षा की स्पेशल परीक्षा (2026) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह स्पेशल परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मार्च-अप्रैल 2026 में हुई रेगुलर बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए थे। प्रभावित स्टूडेंट्स सीबीएसई 12वीं की विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड अब डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
यह स्पेशल परीक्षा 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। अधिकतर विषयों की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, जबकि कुछ विषय की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे खत्म हो जाएगी।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने पहले ही स्पेशल परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए पूरा शेड्यूल बताते हुए नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।
एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों को जारी किए गए हैं जिन्होंने स्पेशल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा की थी। छात्रों को वही लॉगिन क्रेडेंशियल इस्तेमाल करने होंगे जो उन्होंने एलओसी जमा करते समय इस्तेमाल किए थे।
एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, विषय, विषय कोड, परीक्षा केंद्र और दूसरी ज़रूरी जानकारी जैसी डिटेल्स होती हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को cbse.gov.in पर जाना होगा, संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आईडी लॉग इन करना होगा। स्टूडेंट्स सभी डिटेल्स ध्यान से देखें; अगर कोई गलती हो, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी है।