Abhay Pratap Singh | October 13, 2026 | 04:42 PM IST | 1 min read
आयोग ने यूपीएसएसएससी मोहर्रिर एलिजिबिलिटी रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किया है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2022 के तहत मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी 2021 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी मोहर्रिर 2022 पीईटी रिजल्ट जांच सकते हैं।
यूपी मोहर्रिर 2022 एलिजिबलिटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएसएसएससी मोहर्रिर 2022 मुख्य परीक्षा के लिए कुल 2622 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर, 2022 से 18 नवंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी मोहर्रिर 2022 एलिजिबिलिटी रिजल्ट जांच सकते हैं:
आयोग ने पात्रता परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से आयोग कुल 92 रिक्त पदों को भरेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।
लम्बवत आरक्षण के अंतर्गत अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कट-ऑफ 83.82 अंक तथा अनुसूचित जाति के लिए 79.37 अंक व अनुसूचित जनजाति श्के लिए 71.17 अंक निर्धारित हुआ है। उम्मीदवार नीचे सारणी में क्षैतिज आरक्षण जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | क्षैतिज श्रेणी | उपश्रेणी | कटऑफ |
|---|---|---|---|
1 | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित | 79.43 | |
2 | दिव्यांगजन | एल.वी. (L.V.) | 77.26 |
एच.एच. (H.H.) | 68.48 | ||
ओ.एल. (O.L.) | 79.16 | ||
ओ.ए. (O.A.) | 74.68 | ||
बी.एल. (B.L.) | 67.94 | ||
एल.सी. (L.C.) | 51.65 | ||
डीडब्ल्यू. (Dw.) | 21.74 | ||
ए.ए.वी. (A.A.V.) | 37.65 | ||
3 | महिला | — | 80.54 |
4 | सैनिक वियोजित/भूतपूर्व सैनिक | — | 71.42 |
5 | उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु | — | वांछित संख्या में अभ्यर्थी अपनी-अपनी मूल श्रेणी में समाहित हैं। |