Abhay Pratap Singh | October 12, 2026 | 07:53 PM IST | 2 mins read
यूपी जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 2026 मुख्य परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-25-परीक्षा/2026 के तहत सम्मिलित अवर अभियंता विद्युत (Junior Engineer - Electrical) मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। यूपी जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 6 नंवबर से शुरू होगी और 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगी।
यूपीएसएसएससी जेई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में शुल्क समायोजन एवं संशोधन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित की गई है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ऑनलाइन माध्यम में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 380 जूनियर इंजीनियर के पद भरे जाएंगे।
पद के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष/ 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के तहत ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर यूपीएसएसएससी जेई मेन्स एग्जाम 2026 के लिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक है, जबकि ¼ नेगेटिव मार्किंग भी है। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी जेई (विद्युत) 2026 आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं: