RSSB Driver Admit Card 2025: आरएसएसबी ड्राइवर एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक, 23 नवंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | November 19, 2025 | 06:27 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी ड्राइवर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि (डीओबी) दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आरएसएसबी ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा 23 नवंबर को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से आरएसएसबी ड्राइवर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी ड्राइवर हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख आगे दी गई है।
उम्मीदवार एसएसओ आईडी का उपयोग करके भी ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी ड्राइवर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि (डीओबी) दर्ज करनी होगी।
राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आरएसएसबी ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा के लिए ड्रेस कोड का पालन करना होगा, जिसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर दी गई है।
RSSB Driver Hall Ticket 2025: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षार्थियों को आरएसएसबी ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी साथ ले जाने की अनुमति होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश निर्धारित परीक्षा समय से केवल एक घंटा पहले ही दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार ठीक एक घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RSSB Driver Admit Card 2025: परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
आरएसएसबी परीक्षा केंद्र पर, अभ्यर्थी की पहचान सत्यापित करने के लिए उसके प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र और मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड) का उपयोग किया जाएगा। आधार कार्ड पर जन्मतिथि अंकित होना अनिवार्य है।
केवल असाधारण परिस्थितियों में ही निम्नलिखित में से किसी एक के साथ सत्यापन किया जाएगा: पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र। उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी, जिसे परीक्षार्थी अपने साथ ले जा सकता है।
आरएसएसबी ड्राइवर अंतिम परिणाम की प्रक्रिया पूरी होने तक उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी सुरक्षित रखनी होगी। बोर्ड के अनुरोध पर इसे प्रस्तुत करना होगा। ऐसा न करने पर उम्मीदवारों पर उचित कार्रवाई की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल