RSSB DEO Typing Test 2025: आरएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट 21 दिसंबर को, निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | November 26, 2025 | 04:56 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी डीईओ टाइपिंग टेस्ट 2025 के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) भर्ती 2025 के लिए टाइपिंग टेस्ट कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 21 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने के पात्र हैं।
आरएसएसबी डीईओ टाइपिंग टेस्ट 2025 के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। नोटिस में कहा गया कि, राजस्थान डीईओ टाइपिंग टेस्ट जयपुर शहर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। टाइपिंग स्पीड परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।
निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने आरएसएसबी डीईओ टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा केंद्र पर कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
आरएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा 10 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम 11 नवंबर को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 262 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आरएसएसबी की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना जांच सकते हैं।
RSSB DEO Typing Test Pattern 2025: टाइपिंग टेस्ट पैटर्न
नीचे सारणी में उम्माीदवार आरएसएसबी डीईओ टाइपिंग टेस्ट पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
| भाग संख्या | विषय | समय | न्यूनतम औसर स्पीड एवं न्यूनतम अंक | गद्यांश (पैसेज) कुल शब्द | अंक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हिंटी टाइपिंग टेस्ट | 15 मिनट |
35 सही शब्द प्रति मिनट
(न्यूनतम 10.5 अंक) |
1250 | 25 |
| 2 | अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट | 15 मिनट |
35 सही शब्द प्रति मिनट
(न्यूनतम 10.5 अंक) |
1250 | 25 |
| कुल | 50 | ||||
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी