RSSB Conductor DV 2026: आरएसएसबी ने 6 से 9 अप्रैल तक अनुपस्थित अभ्यर्थियों को दिया डीवी का मौका, जानें डेट्स
Santosh Kumar | April 11, 2026 | 11:10 AM IST | 2 mins read
अनुपस्थित उम्मीदवार को सभी मूल प्रमाण-पत्र जैसे 10वीं/12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो आईडी आदि साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने नई अधिसूचना जारी की है, जिसमें उन उम्मीदवारों को अंतिम अवसर दिया गया है जो कंडक्टर भर्ती 2024 की 6 से 9 अप्रैल तक दस्तावेज सत्यापन (डीवी) प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहे। ऐसे उम्मीदवारों को अब बोर्ड की ओर से 15 से 17 अप्रैल के बीच दस्तावेज सत्यापन करवाने का अवसर प्रदान किया गया है। यह अंतिम अवसर है, जिसके बाद कोई और छूट नहीं दी जाएगी।
बोर्ड ने मार्च 2026 में मुख्य डीवी शेड्यूल जारी किया, जो 6 से 21 अप्रैल तक चल रहा है। इस दौरान कई उम्मीदवार विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रह गए। अब बोर्ड ने विशेष रूप से अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त स्लॉट निर्धारित किए हैं।
RSSB Conductor DV 2026: दस्तावेज सत्यापन की डेट, टाइम
उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय, परिवहन मार्ग, चोमू हाउस, जयपुर में उपस्थित होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को 15, 16 और 17 अप्रैल को मूल दस्तावेजों के साथ मुख्यालय पर आना होगा।
लिखित परीक्षा नवंबर 2025 में हुई और जनवरी में रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की गई। डीवी चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है, जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता, दस्तावेजों और आरक्षण संबंधी दावों की जांच की जाती है।
RSSB Conductor DV Process: डीवी के लिए आवश्यक दस्तावेज
अनुपस्थित उम्मीदवार को सभी मूल प्रमाण-पत्र जैसे 10वीं/12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो आईडी आदि साथ लेकर जाना अनिवार्य है।डीवी में अनुपस्थित रहने पर उम्मीदवार का चयन स्वतः रद्द माना जा सकता है।
डीवी के दौरान ऑनलाइन भरे हुए स्क्रूटनी फॉर्म के 2 प्रिंटआउट भी साथ लाने होंगे। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी भी लाएं। सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और हर एक की सेल्फ-अटेस्टेड फ़ोटोकॉपी लाएं।
साथ ही, जरूरी एफिडेविट भी साथ लाएं। वेरिफिकेशन साइट पर फोटोकॉपी, स्टैम्पिंग और नोटराइजेशन सर्विस पेड बेसिस पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अधिसूचना में दिए इंस्ट्रक्शन फॉलो करें और डीवी के लिए समय पर पहुंचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार